परिवार सामाजिक समिति द्वारा ग्राम केसुन्दर की तीन विभूतियों को किया गया सम्मानित*
*श्री गोपाल लाल जी*
*श्री विजेन्द्र सिंह पंवार*
*श्री जगमोहन सिंह पंवार*
को किया गया सम्मानित।
ग्राम केसुन्दर, इड़वालस्यूं , पौड़ी गढ़वाल की तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया। परिवार सामाजिक समिति के एक अधिवेशन में राजधानी देहरादून स्थित एक होटल में यह सम्मान प्रदान किया गया।
श्री गोपाल लाल जी को नाटक और रामलीला मंचन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए *लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान*
प्रदान किया गया।
श्री गोपाल लाल जी ने सन् 1975 के आसपास से सन् 2000 तक 25 से अधिक वर्षों तक ग्राम केसुंदर में रामलीला एवं नाटक मंचनों का निर्देशन कर सांस्कृतिक क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*68 वर्षीय श्री विजेन्द्र सिंह पंवार,को मैराथन धावक सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री विजेन्द्र सिंह पंवार इस उम्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं, और विजेता भी रहे हैं*
*श्री जगमोहन सिंह पंवार* को *श्रमश्री सम्मान* से सम्मानित किया गया। श्री जगमोहन सिंह पंवार ने राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत्ति लेने के बाद गांव में बंजर पड़े खेतों में नकदी फसल उगाकर न केवल क्षेत्र का मान बढ़ाया है, बल्कि वह क्षेत्र में मेहनत और लगन की प्रेरणा बनकर उभरे हैं।
उनकी इस लगन के कारण उन्हें श्रमश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री जगमोहन सिंह पंवार जी की अनुपस्थिति में यह सम्मान समिति के सचिव श्री राजेंद्र सिंह रावत जी को सौंपा गया।
इस अवसर पर श्री सुरेंद्र सिंह पंवार, श्री कुलवान सिंह रावत ,श्री अनिल रावत,श्री राजेंद्र सिंह पंवार , श्री दिनेश सिंह रावत, श्री शम्भू सिंह रावत,श्री राजेश रावत श्री उत्तम सिंह पंवार, श्रीमती सुनीता, श्रीमती रोशनी चौहान आदि अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रस्तुति - अन्नु पंवार