एक युग का अंत : शिक्षा जगत ने खोया अपना एक महान दीप"*
*अभिभाजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के सशक्त हस्ताक्षर रहे दिवंगत श्री राजे सिंह नेगी जी का 24 जुलाई 2026 को देवलोक गमन की खबर से हम सभी शिक्षक समुदाय को बहुत आघात पहुंचा है. आप एक विद्वान, ईमानदार कर्त्तव्य परायण और मानवीय गुणों से लकदक शिक्षक, प्रधानाचार्य , प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक नेता रहे हैं. आप अशासकीय विद्यालयों के एक्ट/ विनियम के ज्ञाता और इनसाइक्लोपीडिया रहे हैं. आपने अपने कार्यक्षेत्र में सैंकड़ों योग्य शिक्षकों को नियुक्तियां, तदर्थ शिक्षकों का नियमितीकरण, पीटीए शिक्षकों को तदर्थ और मानदेय से वंचित शिक्षकों को मानदेय परिधि में लाने के लिए अनथक योगदान दिया. इस हेतु पूरा शिक्षक समुदाय आपका हमेशा कृतज्ञ रहेगा. पौड़ी गढ़वाल के 85 शिक्षकों की सेवा समाप्ति और बाद में आपके योगदान से उनकी सेवा अनवरत जारी है, कोई भी शिक्षक अपनी समस्या लेकर आपके पास आया तो आपने उनकी समस्या का सटीक निराकरण भी किया. आपको एक्ट का गहन और गूढ़ ज्ञान था. आपने अपने ज्ञान से शिक्षकों,अधिकारियों, नेताओं और समाज के हृदय में विशिष्ट स्थान बनाया जिससे सभी प्रबुद्ध वर्ग आपका नाम आदरपूर्वक लेते हैं.*
*आपने मुझे हमेशा पुत्रवत स्नेह दिया और विभागीय जानकारियों से अवगत भी कराया. आपने मेरे हर संकट के समय मेरा साथ दिया और उससे उबारा. आपका देवलोक गमन से मैं स्वयं को अकेला, नि:सहाय, नि:शब्द स्तब्ध हूं . अभी भी यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि आप हमें छोड़कर चले गए*
*शिक्षा जगत की क्षति: आपके द्वारा दी गई शिक्षा हमारे जीवन का सबसे बड़ा प्रकाश है. आपका यूं चले जाना शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है. ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे. शत नमन.*
*आप अशासकीय शिक्षक संघ के व्योम में धुव्र तारे की तरह दैदीप्यमान ज्योतिपुंज से प्रकाशित रहेंगे.*
*भावपूर्ण श्रद्धांजलि: आदरणीय गुरु जी का आकस्मिक निधन होना अत्यंत दु: खद है.उनका ज्ञान एवं मार्गदर्शन हमेशा हमारे साथ रहेगा. ईश्वर उन्हें बैकुंठ में स्थान दें.ऊं शांति. आपको मेरी ओर से भावभीनी और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि.*
💐💐🌹🌹🌷🌷❤️❤️😭😭🙏🙏
*मनमोहन सिंह रौतेला*
*(प्रधानाचार्य)*
*इण्टर कॉलेज यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल*✍️✍️