जंतर-मंतर, नई दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित बर्बरता के विरोध में आज नगर कांग्रेस कमेटी, सतपुली के तत्वावधान में एक विरोध रैली एवं प्रदर्शन

उत्तरदायित्व
जंतर-मंतर, नई दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित बर्बरता के विरोध में आज नगर कांग्रेस कमेटी, सतपुली के तत्वावधान में एक  विरोध रैली एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार डॉ. हरक सिंह रावत जी, पूर्व प्रमुख बीरोंखाल श्री राजेश कंडारी जी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित साथियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा छात्र-छात्राओं की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लेते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं का हार्दिक आभार।

जय हिंद।
जय उत्तराखंड।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Accept !
To Top