संस्कार निधि के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर आईपीटी पेपर मिल रोड के सभागार में पर्यावरण संरक्षण और सहभागिता को लेकर गोष्ठी आयोजित

उत्तरदायित्व




विश्व पर्यावरण दिवस पर आईपीटी पेपर मिल रोड के सभागार में पर्यावरण संरक्षण और सहभागिता को लेकर संस्कार निधि के तत्वाधान में गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमे मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माँ शाकम्भरी देवी विश्वविधालय की कुलपति विमला वाई ने की, कार्यक्रम के लिए आयोजन, पर्यावरण को जागरूक करने और सामाजिक संचेतना को जागरूक करने वाले पूर्व मंत्री व विधायक संजय गर्ग रहे।

कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो पौधे भी रोपित किये गए, तथा कार्यक्रम का शुभारम्भ मा भारती व पर्यावरण मनीषी स्व मनमोहन लाल गर्ग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

सहारनपुर: मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत विकास परिषद ने पर्यावरण को लेकर जन जाग्रति को महत्व दिया, साथ ही कहा कि आज हमारा मकसद आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के उन दुष्प्रभावों से बचाना है जिसके दुष्परिणाम अभी से ही हमे मिलने प्रारम्भ हो गए है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को लेकर जनजागरण की आवश्यकता है। यही नही आने वाले भविष्य के लिए तथा पर्यावरणीय रूप से प्लास्टिक, वृक्षो के कटान, नदी नालों की सफाई, ओर पॉलीथिन जैसी घातक व्यवस्थाओं को समाज से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति संकल्प ले कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे, अपने आसपास के वातावरण को हराभरा रखते हुए अपने जीवन जीने के मार्ग सुलभ करे, यही नही जल संचय, वृक्ष रोपण, पर विशेष ध्यान दे। अध्यक्षता कर रही माँ शाकम्भरी देवी विश्व विद्यालय की कुलपति विमला वाई ने भी पूर्व मंत्री संजय गर्ग द्वारा किये जा रहे पर्यावरण के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण प्रहरी ओर एक जिम्मेदार शहरी बताया, कुलपति ने कहा कि पर्यावरण केवल सरकारी नीतियों की नही बल्कि सभी के लिए सामाजिक और शैक्षणिक जागरूकता भी जरूरी है।आज सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को लेकर भविष्य की चिंता करते हुए अभी से आने वाली समस्याओं के निदान की तरफ ध्यान दे, ताकि समय रहते हम भविष्य के प्रति सचेत हो सके। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक विषय नही बल्कि एक आवश्यकता है, उन्होंने कौटिल्य शास्त्र का उदाहरण देते हुए संक्षेप में पर्यावरण के गुण दोष को बताया और कहा कि अपनी गलतियों के चलते एक देश साउथ अफ्रीका के केपटाउन बनाने से बचे, उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही हसन पुर के निकट कमिश्नर द्वारा तालाब पर कोठी बनाये जाने का प्रस्ताव निरस्त हुआ यही नही गुग्घा महाडी ओर मेला गुघाल के जोहड़ को भी उनके द्वारा संरक्षित किया गया। महापौर डॉ अजय सिंह ने भी पर्यावरण सनारक्षं को लेकर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की, महापौर ने आने वाले भविष्य में पर्यावरण को लेकर आने वाली भयावहता को भी सबके समक्ष रखते हुए आह्वान किया की अभी भी समय है हम पर्यावरण की स्तिथि में सुधार ला सकते है। संस्कार निधि के अध्यक्ष डॉ एस के उपाध्याय ने भी पर्यावरण जागरूकता पर लोगो को जागरूक रहने का सन्देश दिया। कार्यक्रम में नगर के विशिष्ट जन उपस्तिथ रहे जिनमे मुख्य रूप से, महाराज सिंह कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ योगेश गुप्ता, रवि सिंघल, अनिल शर्मा, अमित गगनेजा, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, व्यापारी नेता हरपाल वर्मा, मनोज ठाकुर, व्यापार मण्डल व मीडिया मंच के जिलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, पार्षद संजय गर्ग, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, नगर निगम के उपसभापति मयंक गर्ग, सहित नगर निगम के कई पार्षद, वरिष्ठ नागरिक, कंवर सेन सिद्धू, पुण्य गर्ग, गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविद, सामाजिक, औद्योगिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों सहित सैंकड़ो लोग उपस्तिथ रहे, यही नही कार्यक्रम में महिलाओं ने भी सहभागिता की, कार्यक्रम को लेकर सभी ने पूर्व मंत्री संजय गर्ग द्वारा पर्यावरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रसंसा की। कार्यक्रम के अंत मे एक पेड़ माँ के नाम लगाने व उसकी देखरेख करने का भी संकल्प दिलवाया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को पर्यावरण प्रहरी सम्मान ओर अंगवस्त्र भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया।

संजय गर्ग
पूर्व मंत्री व विधायक

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Accept !
To Top