उत्तराखंड के स्वाभिमान, अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य के लिए 11 से 17 अक्टूबर तक निकलेगी ‘उत्तराखंड उत्थान यात्रा

उत्तरदायित्व

उत्तराखंड के स्वाभिमान, अधिकारों और उज्ज्वल भविष्य के लिए 11 से 17 अक्टूबर तक निकलेगी ‘उत्तराखंड उत्थान यात्रा’

केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने प्रदेशवासियों, युवाओं और मातृशक्ति से यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती जी ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य, जन अधिकारों और क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा के संकल्प के साथ 11 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली ‘उत्तराखंड उत्थान यात्रा’ में समस्त प्रदेशवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान, जनभावनाओं, युवाओं के भविष्य और प्रदेश के वास्तविक विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है। हल्द्वानी से प्रारंभ होकर कुमाऊँ मंडल की सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली इस यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

केंद्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के युवाओं, मातृशक्ति, राज्य आंदोलनकारियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा उत्तराखंड के हितों के लिए कार्य कर रहे सभी नागरिकों से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना जिन सपनों, संघर्षों और बलिदानों के आधार पर हुई थी, उन्हें साकार करने के लिए प्रदेश की जनता को एकजुट होकर आगे आना होगा। आज आवश्यकता है कि उत्तराखंड के संसाधनों पर प्रदेशवासियों के अधिकार, युवाओं के लिए रोजगार, पलायन पर प्रभावी रोक, मूल निवास एवं भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरण को व्यापक बनाया जाए।
 कुकरेती जी ने कहा, “आइए, हम सब मिलकर उत्तराखंड उत्थान यात्रा को जन-जन का अभियान बनाएं। यह हमारी अस्मिता, हमारे अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। एकजुट होकर ही हम समृद्ध, स्वाभिमानी और सशक्त उत्तराखंड के सपने को साकार कर सकते हैं।”

उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनें और उत्तराखंड के हितों की रक्षा तथा प्रदेश के बेहतर भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Accept !
To Top