उक्रांद के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा महादेव नीलकंठ की पावन धरती और नीलकंठ क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल के विचारों एवं मिशन 2027 को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान

उत्तरदायित्व
आज महादेव नीलकंठ की पावन धरती और नीलकंठ क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल के विचारों एवं मिशन 2027 को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क एवं क्षेत्रीय भ्रमण अभियान चलाया गया।

यह अभियान Ukd ब्लॉक व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुप पयाल जी के नेतृत्व एवं केंद्रीय प्रचार मंत्री ऋषि शर्मा जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान नीलकंठ के व्यापारी वर्ग से संवाद कर उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा, उत्तराखंड के स्वाभिमान और स्थानीय हितों की लड़ाई का संदेश पहुँचाया गया।

मैं नीलकंठ व्यापार मंडल के सभी व्यापारी भाइयों एवं बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा को समझते हुए मिशन 2027 में उक्रांद को मजबूत करने और विजयी बनाने के लिए अपना समर्थन देने का संकल्प लिया।

आप सभी का यह विश्वास और समर्थन हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत है।
जन-जन का साथ, उत्तराखंड के स्वाभिमान की बात!

🚩 जय पहाड़! जय पहाड़ी! जय उत्तराखंड!
🚩 उत्तराखंड क्रांति दल ज़िंदाबाद!

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Accept !
To Top