3-सितंबर को ध्रोल (जामनगर के के पास ) स्थित भूचर मोरी शहीद स्मारक पर आयोजित 35वें भूचर मोरी शहीद श्रद्धांजलि समारोह में डॉ जयेंद्र सिंह जडेजा जी (मैनेजिंग ट्रस्टी, अखिल गुजरात युवा सेवा संघ) और राजकुमार श्री देवेंद्र सिंह झाला जी (लभौआ स्टेट) के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला ।
विक्रम संवत 1648 में, सौराष्ट्र के भूचर मोरी के युद्ध-क्षेत्र में जामनगर के जाम सताजी की सेना और दिल्ली के सम्राट अकबर की सेना के बीच एक ऐतिहासिक और भीषण युद्ध हुआ था। इस युद्ध में, हज़ारों जाडेजा राजपूतों सहित कई वीर योद्धाओं ने अपने धर्म, आत्म-सम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन वीर शहीदों की वीरता की गाथाओं और बलिदानों को अमर बनाने के लिए भूचर मोरी में हर साल श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाता है। यह परंपरा नई पीढ़ी को वीरता, सांस्कृतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना से प्रेरित करती रहती है।
इस अवसर पर वांकानेर के राज साहेब माननीय राज्यसभा सांसद केसरीदेवसिंहजी, मंत्री रिवाबा जाडेजा (क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी), मंत्री संजय सिंह महीडा, विधायक राघवजीभाई पटेल, प्रद्युमनसिंह जडेजा (उद्योगपति) और मेघजीभाई चावड़ा, देव ग्रुप के उद्योगपति राजकुमार देवेंद्रसिंह झाला (लभौआ स्टेट), डॉ. जयेंद्रसिंह जडेजा और श्री पी.टी. जडेजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति, समुदाय के सदस्य और युवा उपस्थित थे। भूचर मोरी के अमर शहीदों के साहस और बलिदान को कोटि-कोटि नमन।🙏🙏🙏