साहित्यभूषण*
*डा. महेश 'दिवाकर' को*मिला डा. शिवबहादुर*सिंह भदौरिया स्मृति सम्मान*
*****************
*मुरादाबाद* के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार और साहित्यभूषण- सम्मान से विभूषित
हिंदी के सेवानिवृत आचार्य डा. महेश 'दिवाकर' को साहित्य जगत में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिनांक:
24 अगस्त, 2026 को
रायबरेली जनपद मुख्यालय पर आयोजित
समारोह में उत्तर प्रदेश के
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा *डा. शिव बहादुर सिंह भदौरिया स्मृति सम्मान* से विभूषित किया गया! ध्यातव्य
है डा. महेश 'दिवाकर' ने
अभी तक हिंदी को एक सौ से अधिक मौलिक कृतियाँ और इतने ही संपादित ग्रंथ दिये हैं!
उन्होंने विश्व के 31 देशो
में हिंदी के लिए समारोह
आयोजित किये हैं और यात्राएँ की हैं! 55 से अधिक शोध छात्रों ने उनके निर्देशन में पीएच. डी. की उपाधि प्राप्त की हैं! मुरादाबाद के मिलन विहार में उन्होंने एक 11 कक्षीय भवन का निर्माण किया है जिसमें देश- विदेश से आकर साहित्य कार नि:शुल्क रुकते हैं!
सम्मान - समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा 25 करोड़ से अधिक की लागत से नव निर्मित, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राजा बेनीमाधव बख्श सिंह स्मृति विशाल सभागार भवन का लोकार्पण करते
हुए प्रदान किया! इस अवसर पर लखनऊ की
साहित्यकार पद्मश्री डा विद्याविंदु सिंह को भी इसी सम्मान से विभूषित
किया गया! इसी समय कुछ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया!
सम्मान स्वरूप डा. महेश
'दिवाकर' को स्व. राजा बेनी माधव बख्श सिंह जी की एक भव्य प्रतिमा
और नामांकित सम्मान- पत्र तथा भगवा वस्त्र भी
प्रदान किये गए!
माननीय मुख्य मंत्री जी ने इस अवसर नव निर्मित भव्य सभागार, महाराजा
की प्रतिमा, संग्रहालय,
प्रदर्शनी और साहित्य- स्मारिका का भी लोकार्पण किया!
******************
*डा. महेश 'दिवाकर'*
*मो. 9927383777*