उत्तराखंड में ऊर्जा क्षेत्र के जाने-माने अधिकारी प्रकाश चंद ध्यानी (पी.सी. ध्यानी) हैं। उन्हें हाल ही में उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। इससे पहले वह पिटकुल (PTCUL) के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहे थे।
आदरणीय बड़े भाई श्री प्रकाश चंद ध्यानी (#PC_Dhyani) जी को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी कर्मनिष्ठा, उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व एवं समर्पित कार्यशैली ने आपको इस महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुँचाया है। यह उपलब्धि न केवल आपके व्यक्तित्व और कार्यकुशलता का सम्मान है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए भी गर्व का विषय है।
लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के रिखणीखाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तैड़िया निवासी आदरणीय पी. सी. ध्यानी जी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से समूचे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। माँ भगवती जी से प्रार्थना है कि आप अपने नवीन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश की प्रगति में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करें। पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ।