प्रो. योगेश सिंह तोमर, प्रो. निरंजन सिंह तोमर के सुपुत्र, को दिल्ली विश्वविद्यालय का लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ वे विश्वविद्यालय के इतिहास में लगातार दो कार्यकाल तक कुलपति नियुक्त होने वाले प्रथम व्यक्ति बन गए हैं।
प्रो. योगेश सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की शिकारपुर तहसील के गांव बदरखा सीरवास के निवासी हैं। उनका जन्म अलीगढ़ में एक शिक्षित राजपूत परिवार में हुआ। उस समय उनके पिता प्रो. निरंजन सिंह तोमर अलीगढ़ में रहकर पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता हरियाणा स्थित में गणित के प्रोफेसर रहे हैं। प्रो. योगेश सिंह ने अपनी उच्च शिक्षा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एम.टेक. तथा कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि हासिल की। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उन्होंने 23 पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है तथा उनके 250 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। प्रो. योगेश सिंह ने सॉफ्टवेयर टेस्टिंग विषय पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक लिखी, जिसे 2011 में द्वारा प्रकाशित किया गया। इसके अतिरिक्त वे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विषयों पर प्रकाशित पुस्तकों के सह-लेखक भी रहे हैं। वे 3 अक्टूबर 2019 से की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं। साथ ही वे में स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के डीन तथा परीक्षा नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रो. योगेश सिंह अत्यंत सरल, ईमानदार, कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल शिक्षा जगत बल्कि पूरे देश और राजपूत समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता से समाज का नाम रोशन किया है तथा वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर पुनर्नियुक्ति के लिए प्रो. योगेश सिंह तोमर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राजपूत समाज उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करता है।
🌹🙏🏻 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं। 🙏🏻