शिक्षक नेता राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले,राज्य आंदोलनकारी अतोल चंद रमौला जी नहीं रहे

उत्तरदायित्व
अत्यंत दुखद,#अतोलचन्द रमौलाजी नहीं रहे!
——————————————————-
सिलारी, प्रतापनगर जनपद टिहरी के रहने वाले हाल निवासी नथूवाला,देहरादून 
एक प्रतिबद्ध शिक्षक प्रतिष्ठित शिक्षक नेता राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले,राज्य आंदोलनकारी  रमौला जी के निधन से राज्य के सरोकारों के प्रति समर्पित संवेदनशील व्यक्तित्व को हमने खो दिया है!
सेवानिवृत्ति के पश्चात #उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री व केंद्रीय कार्यालय प्रभारी के रूप में उनका योगदान बेहद सराहनीय रहा जो हमेशा याद रहेगा!
 उनकी जानकारी ज्ञान व अनुभव उच्च कोटि का था! वे तार्किकता के साथ 
साफ़गोई से अपनी बात रखते,तथा किसी कार्य को बाद के लिए नहीं रखते थे!
पत्र व्यवहार में वे अत्यंत निपुण थे!
 उनकी कार्य प्रणाली की विशिष्टता ने मुझे बहुत प्रभावित किया!
पिछले दिनों देहरादून में उनके विषय में जानकारी ली,परन्तु जल्दबाज़ी के कारण उनसे मिल नहीं सका,जिसका अत्यंत अफ़सोस है!
परमात्मा रमौलाजी की पावन आत्मा को चिर शांति प्रदान करें,परिजनों मित्रों वउनसे जुड़े सभी लोगों को इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करें!
ॐ शांति शांति
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Accept !
To Top