स्टार पेपर मिल्स लि० में ऑन साईट इमरजेन्सी प्लान के अन्तर्गत क्लोरीन गैस रिसाव एंव फायर नियंत्रण मॉकडील सम्पन्न

उत्तरदायित्व

**स्टार पेपर मिल्स लि० में ऑन साईट इमरजेन्सी प्लान के अन्तर्गत क्लोरीन गैस रिसाव एंव फायर नियंत्रण मॉकडील सम्पन्न** 

स्थानीय स्टार पेपर मिल्स लि० सहारनपुर में आज दिनांक 20.06.2026 को प्रात 10:00 बजे क्लोरीन गैस रिसाव एंव फायर के नियन्त्रण की प्रक्रिया के सन्दर्भ में आन साईट इमरजेन्सी प्लान का मॉक ड्रील वी०पी० (वर्क्स) श्री आई०जे०सिंह जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ । मिल परिसर के कर्मचारियों एंव निवासियो की सम्भावित जान-माल की हानि रोकने के लिए प्रशासन से तुरन्त सहायता उपलब्ध कराने तथा यह सुनिश्चित करने के लिये मिल अधिकारियों एवं श्रमिकगणो को क्लोरीन गैस के रिसाव की घटनाओ को प्रभावी ढंग से तुरन्त नियंत्रण किस प्रकार से कर सकते हैं, के उद्देश्य से उक्त योजना के परिक्षण हेतु मॉक ड्रील किया गया ।
इस मॉक ड्रिल में कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधकगण, कर्मचारी एवं अग्निशमन अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, विभागीय अधिकारी, मेडिकल स्टाफ व जिला प्रशासन से फायर व नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अभ्यास के अन्त मे वी०पी० (वर्क्स) श्री आई०जे०सिंह व फायर विभाग मे एफ० एस० ओ० श्री ऋषभ पंवार ने अपने विचार व्यक्त किये और उक्त मॉक ड्रील को सफल बताया ।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Accept !
To Top